उत्तरप्रदेश : 3 दिन बाद हुआ दंपती के खुदखुशी का खुलासा, एक ही फंदे से लटके मिले दोनों

By: Ankur Mon, 26 Oct 2020 8:23:33

उत्तरप्रदेश : 3 दिन बाद हुआ दंपती के खुदखुशी का खुलासा, एक ही फंदे से लटके मिले दोनों

कई बार देखा गया हैं कि अपने आसपास कोई अप्रिय घटना घटित हो जाने के बावजूद लोगों को इसका अंदेशा नहीं लग पाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के जालौन में जहां सोमवार को एक दंपती का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मकान का दरवाजा खोला तो मकान के एक कमरे में दंपती के शव लटके थे। मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकरनगर का है। पड़ोस में रहने वाले लोगों को मकान के अंदर से दुर्गंध आई तो उन लोगों को पुलिस को सूचित किया। दंपती ने खुदकुशी क्यों की? इसका जवाब अभी नहीं मिल सका है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

कई दिनों से नहीं खुल रहा था दरवाजा

अंबेडकरनगर नगर इलाके में राम दुलारे और उसकी पत्नी सुशीला एक मकान में रहते थे। लेकिन कई दिनों से उनके घर का दरवाजे नहीं खुल रहा था। आज सुबह लोगों ने उनके मकान से दुर्गंध महसूस की। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने रामदुलारे को आवाज देकर बुलाया। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के बाद पुलिस ने छत से चढ़कर दरवाजा खोला।

फोरेंसिक टीम ने जुटाया साक्ष्य

मकान के एक कमरे में दंपती के शव फंदे से लटके थे। दोनों के शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि खुदकुशी 2 से 3 दिन पहले की गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा और उन्हें कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है कि दंपत्ति ने किन कारणों से आत्महत्या की है। माधौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : महिला के साथ गैंगरेप का मामला, भाजपा सांसद प्रतिनिधि का भाई गिरफ्तार

# उत्तरप्रदेश : 90 फीट गहरे कुएं में 30 घंटे तक फंसी रही किशोरी, बावजूद इसके कोई चोट नहीं, निकाला गया सुरक्षित

# जोधपुर : जेल के अंदर ही की गई कैदी के हत्या की कोशिश, पत्थर से कुचला चेहरा, टूटा जबड़ा

# राजस्थान : डकैत को पकड़ने गई पुलिस पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक कांस्टेबल गंभीर हालत में

# बड़ी लापरवाही : बिस्तर से गायब था कोरोना संक्रमित, 2 घंटे बाद बाथरूम में मिला शव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com